बिजली विभाग की लापरवाही से जला घरेलू मीटर, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Electricity Meter Burnt: बिजली विभाग की लापरवाही के चलते कस्बे के मोहल्ला आलदरमियान निवासी एक महिला के घर का मीटर तेज वोल्टेज के कारण जल गया। पीड़िता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करते हुए विभाग को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। महिला का कहना है कि अचानक हाईवोल्टेज करंट आने से घर में लगा मीटर जल गया, जिससे पूरे घर की आपूर्ति ठप हो गई। महिला के अनुसार, मीटर जलने के बाद से उसके घर में अंधेरा छाया हुआ है और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली न होने के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द नया मीटर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कैराना पहुंचे डीएम व एसपी ने रिबन काटकर किया भव्य बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ

About The Author

Related Posts