कृष्ण लाल इन्सां की मृत देह मैडीकल रिसर्च के लिए दान

Published On

संगरूर(सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी जहां जीते-जी मानवता की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं, वहीं मरणोंपरांत भी उनकी यह सभ्य रीत जारी है। संगरूर शहर के एक डेरा प्रेमी कृष्ण लाल इन्सां (78) के मरणोंपरांत परिवार द्वारा उनकी मृत देह मैडीकल रिसर्च के लिए मैडीकल कॉलेज को दान कर दी गई। मृतक के पारिवारिक मुताबिक बीते दिनों प्रेमी कृष्ण लाल इन्सां का संक्षिप्त बीमारी उपरांत देहांत हो गया था

और उनकी जीते-जी यह इच्छा थी कि उनके मरणोंपरांत उनका शरीर मैडीकल रिसर्च के लिए किसी अस्पताल को दान किया जाये, तो उनकी इच्छा अनुसार समूह परिवार ने उनकी मृत देह केडी मैडीकल कॉलेज व अस्पताल मथुरा (उत्तर प्रदेश) कर दी गई।

  • प्रेमी कृष्ण लाल इन्सां की अर्थी को उनकी बेटियों ने कंधा दिया।

कृष्ण लाल की मृत देह को फूलों से सजी गाड़ी में रखकर समूह शहर के बाजारों से लेजाया गया जहां प्रेमियों द्वारा ‘प्रेमी कृष्ण लाल इन्सां अमर रहे’ के नारे लगाए। शहर निवासी प्रेमी कृष्ण लाल इन्सां की त्याग भावना के कायल हो गए और सभी ने इस जजबे की भरपूर प्रशंसा की। कांग्रेस के सीनियर नेता सुभाष ग्रोवर और भाजपा के नेता जतिन्दर कालडा द्वारा संयुक्त तौर पर मृत देह वाली गाड़ी को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। ग्रोवर व कालडा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों का समाज प्रति जज्बा बे-मिसाल है।

उन्होंने कहा कि आज के युग में जब कोई दूसरा किसी व्यक्ति को अपने शरीर का बाल तक नहीं दे सकता, वहीं डेरा श्रद्धालु अपना पूरा शरीर ही मानवता के लेखे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमी कृष्ण लाल इन्सां द्वारा दिखाया गया यह रास्ता सभी को एक नयी मंजिल की तरफ लेकर जाएगा। इस मौके ब्लॉक संगरूर के समूह जिम्मेदार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के मैंबर, सुजान बहनें, अलग-अलग समितियों व मैंबर नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts