अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
महमूदपुर परवाना में दबंगों ने कटवा डाले दर्जनों सरकारी पेड़
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लकड़ी भरी गाड़ी की जब्त
बुलन्दशहर/औरंगाबाद
औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमूदपुर में दबंगों ने शनिवार की देर शाम ग्राम समाज की भूमि और सरकारी नाली के किनारे लगे बकांद व सीसम के दर्जनों बेशकीमती सरकारी पेड़ों पर कुल्हाड़ा चलवा दिया। यही नहीं दबंगो ने टाटा गाड़ी मंगवाकर काटी गई लकड़ी को भरवा कर चल दिए। ग्राम पंचायत के वार्ड 15के सभासद मुनेंद्र की सूचना पर औरंगाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी भरी गाड़ी को पकड़ लिया और थाने ले गई। मनेंद्र ने रविवार को एस डी एम स्याना मधुमिता सिंह को भी घटना की जानकारी दी।
जिसपर उन्होंने लेखपाल से रिपोर्ट तलब की। बताया जाता है कि लेखपाल विपिन कुमार यादव ने रविवार को गांव पहुंच कर मामले की तहकीकात की और आरोपी पक्ष को मौके पर पड़ी बाकी लकड़ी को यथा स्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि लकड़ी भरी गाड़ी थाने पर जमा करा दी गई है वन विभाग की तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। तहसीलदार स्याना सत्य पाल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही कराई जाएगी