गया में वाहनों की टक्कर में आठ की मौत, दस घायल

Published On

गया। बिहार में गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में सोमवार को वाहनों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा दस से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 जीटी रोड पर बिशुनपुर गांव के निकट ट्रक और दो ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि दो ऑटो रिक्शा पर सवार लोग औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के बालूगंज से तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुयी। घायलों को आमस के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच आमस के अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि के तौर पर चार चार लाख दिए जाएंगे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts