ग्रामीण से बाइक लूट के आरोपियों की बागपत पुलिस से मुठभेड़

Published On

25 दिन पूर्व गांव बुच्चाखेड़ी के निकट तीतरवाड़ा के ग्रामीण से दो बदमाशों ने लूटी थी बाइक | Kairana

  • कोर्ट से वारंट-बी प्राप्त करके जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी कैराना पुलिस

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: 25 दिन पूर्व बुच्चाखेड़ी गांव के निकट तीतरवाड़ा के ग्रामीण से बाइक लूटने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को दोघट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कैराना पुलिस न्यायालय से वारंट-बी प्राप्त करके बागपत जिला कारागार में बंद लूट के आरोपियों से पूछताछ करेगी। Kairana

विगत 30 मई की रात्रि करीब पौने बारह बजे क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा निवासी विकास उर्फ बिट्टू अपने भतीजे स्वेत चौहान के साथ में बाइक पर सवार होकर कैराना से गांव वापिस जा रहा था। जैसे ही वह कैराना मार्ग पर गांव बुच्चाखेड़ी के निकट स्थित ट्यूबवेल के पास पहुंचा, तभी वहां पर पहले से ही मौजूद दो अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर उसकी बाइक को नीचे गिरा दिया। इसके बाद, बदमाश पिस्टल व तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम मौके पर पहुंची तथा फरार बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया। हालांकि कॉम्बिंग के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नही लग सका था। पीड़ित ग्रामीण ने कोतवाली कैराना पर घटना का मुकदमा दर्ज कराया था। Kairana

वहीं, तीतरवाड़ा के ग्रामीण से बाइक लूट के दोनों आरोपियों मोनू निवासी ग्राम बासोली व रविन्द्र निवासी ग्राम बूढ़पुर थाना रमाला को दोघट पुलिस ने विगत 17 जून को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए थे। वर्तमान में दोनों आरोपी बागपत जिला कारागार में बंद है, जिनसे मामले के विवेचक एसआई राकेश गौतम न्यायालय से वारंट-बी प्राप्त करके पूछताछ करेंगे। बताया गया है कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी रविन्द्र की चचेरी बहन की शादी क्षेत्र के गांव सहपत में हुई है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि बाइक लूट के दोनों आरोपी बागपत जेल में बंद है, जिनसे वारंट-बी प्राप्त करने के पश्चात पूछताछ की जायेगी। Kairana

यह भी पढ़ें:– 13 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला

About The Author

Related Posts