किसानों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस की जबरदस्ती तैनाती

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)।  तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर से बसों में भरकर किसानों का जत्था जंतर-मंतर पर पहुंचा है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 200 किसानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत दी गई है। ये किसान सुबह 11 से सायं 5 बजे तक यहां प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के टिकरी, सिंघु, गाजीपुर बॉर्डर और जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही अलग-अलग इलाकों से किसानों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। किसानों का बड़ा जत्था बसों से जंतर-मंतर पर पहुंच रहा है।

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की है। सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। आपको बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर लगातार प्रदर्शन चल रहा है। किसान और पुलिस की कई बार टकराव भी हो चुका है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी हल नहीं निकल सका है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts