रोहणी कोर्ट में गलती से गोली चली, दो घायल
Published On
नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रोहिणी अदालत में शुक्रवार को नागालैंड सशस्त्र पुलिस बल (एनएपी)के एक जवान की बंदूक से गलती से गोली चलने से दो लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने यहां बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर अदालत के गेट संख्या आठ पर दो वकीलों और उनके मुवक्किलों के बीच हाथापायी हो गई। बीच बचाव करने गये एनएपी के एक जवान की बंदूक से गलती से गोली चल गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। वकीलों और मुवक्किलों की लड़ाई किस बात को लेकर हुई फिलहाल पता नहीं चल सका है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।