सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में मृतको की संख्या पांच हुई

Published On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में मतृकों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार काे हुए इस अग्निकांड में शाम तक मृतकों की संख्या तीन थी। तोमर ने बताया कि शनिवार को देर रात तक चले राहत एवं बचाव कार्य के दौरान दो ओर मृतकों के शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या पांच हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों में राहुल, सागर, कार्तिक, वर्धनपाल व सुमित शामिल हैं। पांचो मृतक सरसावा क्षेत्र के निवासी थे। इस हादसे में 19 वर्षीय वंश गम्भीर रूप से घायल हैं, जिसे पीजीआई चण्डीगढ़ रैफर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सहारनपुर के सोराना गांव में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोटक पदार्थों में आग लगने से यह दुर्घटना हुई थी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन से इस घटना की जांच रिपोर्ट तलब की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts