गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल का कोरोना से निधन

Published On

गाजियाबाद। गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। गोयल 27 जुलाई को कोरोना संक्रमित हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 79 वर्ष के थे। गोयल गाजियाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष, विधायक एवं सांसद के रूप में कई बार निर्वाचित हुए थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts