बीबीपुर हटिया में हुए संघर्ष प्रकरण में चार गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

एक माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुआ था खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के पांच लोगों को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है पुलिस

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक माह पूर्व बीबीपुर हटिया में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पूर्व संघर्ष में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

विगत 24 फरवरी को क्षेत्र के गांव बीबीपुर हटिया में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर जानलेवा हमले का नामजद अभियोग पंजीकृत कराया गया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे। Kairana News

इसी क्रम में बुधवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार दभेड़ी खुर्द पुलिस चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने खूनी संघर्ष में नामजद इरफान, बाबर, अकदस व इस्लाम निवासीगण ग्राम बीबीपुर हटिया को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस इससे पूर्व संघर्ष में नामजद कराए गए सबदर, सादिक, गुलनिसार, शराफत व समून उर्फ दिलावर को गिरफ्तार कर चुकी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बुजुर्गों को लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, दो शातिर दबोचे

About The Author

Related Posts