गैस सिलेंडर में लगी आग, घरेलू सामान खाक

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना। एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने से ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का घरेलू सामान व खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी संजय अपनी पत्नी व बच्चों के साथ में बुच्चाखेड़ी ईंट भट्ठे पर कार्य करता है। मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे संजय की पत्नी संगीता चूल्हे पर खाना बना रही थी। Kairana News

इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। थोड़ी देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां पर रखा घरेलू सामान व खाद्य सामग्री आग की चपेट में आकर पूरी तरह राख हो गए। आग लगने के शोर पर भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने पानी व मिट्टी आदि डालकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ित संजय की पत्नी संगीता ने प्रार्थना-पत्र देकर आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। वहीं, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर आग लगने की घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। Kairana News

About The Author

Related Posts