अर्थव्यवस्था में सुधार पर सरकार का ध्यान नहीं : प्रियंका

Published On

जीडीपी वृद्धि के अनुमान बताते हैं हालात ठीक नहीं | Priyanka 

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में गिरावट (Government not focused on improving economy: Priyanka)  को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि अर्थव्यस्वस्था में सुधार उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए थी लेकिन उसने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

  • श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘अर्थव्यवस्था पर भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए था।
  • अब अर्थव्यवस्था सुधारने का मामला ठंडे बस्ते में बंद है।
  • जीडीपी वृद्धि के अनुमान बताते हैं हालात ठीक नहीं हैं।
  • उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में लगातार गिरावट आ रही है ।

उन्होंने कहा, ‘इसका सबसे ज्यादा असर व्यापार, गरीबों, दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों और रोजगार पर पड़ रहा है। सरकार की तरफ से कोई भी भरोसे लायक कार्यवाही नहीं हो रही है।

  • मंदी के कारण कम्पनियों में 10-10 दिन ताले पड़ेंगे। वहाँ कोई काम नहीं होगा।
  • भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था सुधार के अपने एजेंडे पर जान-बूझकर ताला लगाया हुआ है।
  • कांग्रेस महासचिव ने यह दावा भी किया, ” अर्थव्यवस्था बुरी तरह खराब है ।
  • सरकार मुंह चुराकर बच निकालने का उपाय सोच रही है।
  •  आॅटो कल-पुर्जे बनाने वाली जर्मनी की बड़ी कंपनी बॉश इंडिया ने मंदी के कारण वित्तवर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में हर महीने 10 दिनों के लिए उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts