Weather: दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश, ‘येलो अलर्ट’ जारी

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली और रार्ष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश जारी रहने के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में बारिश उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण होती है। उसने कहा, ‘यह स्थिति अगले 24 घंटों (शनिवार तक) तक इसी क्षेत्र में बने रहने की संभावना है। विभाग ने ट्वीट किया,‘ताजा बादल दिल्ली आ रहा है, जिससे अगले 3-4 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में कभी-कभी तेज बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी कारण रात भर बारिश हुई। गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे शहर और उससे सटे हरियाणा के फरीदाबाद तथा गुरुग्राम की प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें:– भारी बरसात में दीवार और मकान ढहने से 6 की मौत

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts