World Red Cross Day: विश्व रेडक्रास दिवस पर बताया मानव स्वास्थ्य एवं सेवा का महत्व

सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया विश्व रेडक्रास दिवस

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल (10+2) में विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं मानवता की सेवा के महत्व को समझाया गया। बताया कि प्रतिवर्ष-08 मई को विश्व रेडक्रास दिवस मनाया जाता है। रेडक्रास एक ऐसी संस्था है जो हर आपदा में मानव सेवा के लिए तैयार रहती है। इस वर्ष-2026 का विषय मानवता के पक्ष में है, जो उन लोगों के समर्पण को सलाम करता है जो दूसरों के कष्टों को कम करने के लिए अपना समय और जीवन समर्पित करते है।

विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने छात्र-छात्राओं के सम्मुख विश्व रेडक्रास सोसायटी को विस्तृत रूप में प्रकाशित किया। उन्होंने बताया कि इसका मूल उद्देश्य विश्वभर में असहाय लोगों, युद्ध पीड़ितों और प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त लोगों की मद्द करना है। इस अवसर पर पवन वशिष्ठ, लोकेन्द्र तोमर, प्रदीप कौशिक, प्रमोद कुमार, अमित वर्मा, प्रशान्त शर्मा, विवेक चौहान, अंकित चौहान, शुभम कर्णवाल, प्रभात गर्ग, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी आदि उपस्थित रहें।

Kairana News

About The Author