सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Published On

नदी के पास चल रहे वाहन को बनाया निशाना

नई दिल्ली: पाकिस्तान सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पुंछ के बालाकोट और राजौरी के मंजाकोट में युद्ध विराम का फिर उल्लंघन किया। इससे पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर(POK) में नियंत्रण रेखा पर हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया।

भारतीय सेना ने उनके वाहन पर गोलीबारी की। इसके कारण उनके चार जवान नदी में डूब गए। बता दें कि प्रधान मंत्री मुहम्मद नवाज शरीफ ने रविवार को आरोप लगाया है कि नीलम घाटी में पाकिस्तान की सेना की जीप पर भारत की गोलीबारी ने 4 सैनिक कर्मियों को डूबने और हत्या कर दी थी।

पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आठमुकाम में नीलम नदी के पास चल रहे वाहन को निशाना बनाया गया।

उन्होंने बताया, गोलीबारी से वाहन नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि एक सैनिक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि चार में से तीन की खोज जारी है। बता दें कि नियंत्रण रेखा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts