जहानपुरा संघर्ष प्रकरण में नामजद तीन सगे भाई गिरफ्तार

Published On

कैराना। Kairana News: पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व गांव जहानपुरा में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष प्रकरण में नामजद तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। विगत 24 अगस्त की रात्रि क्षेत्र के गांव जहानपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग व पत्थरबाजी हुई थी। संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के 16 नामजद व 8-10 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें: Live Coverage from Ghaggar river: घग्गर नदी में पानी का बहाव चिंताजनक, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, किसान…

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत संघर्ष प्रकरण में नामजद आरोपी अफजाल उर्फ काला, मुनव्वर व प्रवेज निवासीगण ग्राम जहानपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी सगे भाई बताए गए है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। पुलिस इससे पूर्व मामले में नामजद आरोपी राशिद उर्फ आधा निवासी ग्राम जहानपुरा को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर कोर्ट के माध्यम से जेल चला गया था। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में नामजद कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश में निरन्तर दबिश दी जा रही है।

About The Author

Related Posts