जितेन्द्र सिंह ने मनोज सिन्हा से विभिन्न परियोजनाओं पर की चर्चा

Published On

जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर राज्य में केन्द्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री और उपराज्यपाल ने केन्द्र सरकार की परियोजनाओं और राज्य सरकार की नयी पहलों से एक दूसरे को अवगत कराया और तत्संबंध में विचारविमर्श किया। सिन्हा ने राज्य से जुड़े प्रत्येक मुद्दों को लेकर सिंह द्वारा व्यक्तिगत तौर किए जा रहे कार्यो को लेकर उनकी सराहना की। डॉ. सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा जम्मू कश्मीर की नियमित यात्रा की प्रक्रिया पुन: जारी करने किये जाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गत जनवरी में दो सप्ताह के भीतर प्रदेश की यात्रा करने वाले 36 केंद्रीय मंत्रियों के अनुभव अत्यंत संतोषजनक रहे और स्थानीय आबादी के बीच आशा की किरण उत्पन्न हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप और सलाह पर यह पहल की गई थी और जैसे ही कोविड महामारी दूर होगी , यह प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। डॉ सिंह ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय द्वारा एक मेगा पहल के बारे में भी बताया जिसके तहत जम्मू क्षेत्र में तीन बांस क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे और इनका उपयोग अगरबत्ती, चारकोल और बास्केट के उत्पादन के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक बांस प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने की योजना है। यह केन्द्र बांस क्षेत्र में उद्यमिता के लिए युवाओं को कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts