पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक आयोजित, पत्रकार एकता और अधिकारों की सुरक्षा पर ज़ोर

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Journalist Meeting: कस्बे के गोल मार्किट में स्थित पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने की, जबकि संचालन अंसार सिद्दीकी ने किया। अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता एक पवित्र पेशा है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में सच्चाई को उजागर करना और जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। Kairana

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते समय ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए, जिससे इस पेशे पर जनता का विश्वास बना रहे। पत्रकार संगठन कैराना पत्रकारों की एकता, उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रहा है और आगे भी किसी भी प्रकार की नाइंसाफी या दबाव के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं। यदि पत्रकार मजबूत और संगठित रहेंगे तो लोकतंत्र भी मजबूत होगा। संगठन का प्रयास है कि हर पत्रकार को उसके वैध अधिकार मिलें और वह स्वतंत्र व सुरक्षित माहौल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके। संगठन के संरक्षक महराब चौधरी ने कहा कि पत्रकारों को सनसनीखेज खबरों से बचते हुए तथ्यों पर आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और तेजी से फैलती सूचनाओं के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है कि वे केवल प्रमाणित और सत्यापित जानकारी ही जनता तक पहुंचाएं तथा समाज में शांति और भाईचारे को मजबूत करने में सकारात्मक भूमिका निभाएं। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। सदस्यों ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, सुविधाओं की उपलब्धता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर संरक्षक चौधरी अब्दुल सत्तार, रियासत अली ताबिश, एम. इकबाल हसन, मेहरबान अली कैरानवी, अहसान सैफी, डॉ. अज़मतुल्ला खान, डॉ. अरशद चौधरी, वाजिद अली, स्वदेश पंवार, अल्ताफ चौधरी, दीपक कुमार बालान, पुनीत गोयल, फिरोज़ खान, देवराज चौहान, आशीष सैनी, सलीम फारूक़ी और फारूक़-ए- आज़म आदि उपस्थित रहे। Kairana

यह भी पढ़ें:– मछलियों को जहर देकर मारने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

About The Author

Related Posts