Kairana Police: कैराना पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपये की स्मैक, दो तस्कर दबोचे

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत कार्यवाही करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 515 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। शनिवार को डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ चलाया गया, जिसके तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बराला-मायापुर राजबाहे की पटरी पर गांव भूरा के निकट नाशपाती के बाग के पास स्थित पुलिया से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Kairana

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता फारुख उर्फ गांधी व अमजद निवासीगण ग्राम भूरा बताया। आरोपियों के कब्जे से 515 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को पकडा है, जिसके पास से 515 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। Kairana

यह भी पढ़ें:– हाईटेक जेल से फरार दो साइबर ठग 24 घंटे में गिरफ्तार

About The Author

Related Posts