Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से अपनी सरकार को दिया ये निर्देश

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत से अपनी सरकार को निर्देश दिया। उन्होंने दिल्ली में पानी और सीवरेज की समस्या का समाधान करने के लिए जल मंत्रालय को निर्देश जारी किया। केजरीवाल के निर्देश पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता और मंत्री आतिशी ने कहा, ‘इस स्थिति में भी केजरीवाल अपने बारे में नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता और उनकी समस्याओं के बारे में सोचते हैं। दिल्ली का काम नहीं रुकेगा, यह चलता रहेगा। मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि व केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार कर जेल में डाल सकते हैं, लेकिन वे उनके प्यार और जिम्मेदारी को सीमित नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए एक नोट को पढ़ा जिसमें लिखा गया है कि ‘मैं दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में पानी और सीवरेज सहित महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में चिंतित हूं। अगर मैं जेल में भी हूं तो इस कारण लोगों को थोड़ी भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि जैसे गर्मियां बढ़ रही हैं वैसे-वैसे कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी हो रही है, पर्याप्त संख्या में टैंकरों की व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने मंत्री से कहा कि वह मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दें कि जनता को कोई असुविधा न हो और लोगों की समस्याओं का तत्काल और उचित समाधान किया जाए। केजरीवाल ने कहा कि अगर आवश्यक हो तो उपराज्यपाल से भी सहायता मांगें। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया है। Arvind Kejriwal

यह भी पढ़ें:– Sinking Cities: आने वाले समय में पानी में डूब जाएगें दुनिया के ये शहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

About The Author

Related Posts