संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

रंग-पुताई का कार्य करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: रंग-पुताई का कार्य करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मजदूर का शव कस्बे की पालिका मार्किट में पड़ा मिलने पर आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस को कस्बे के मुख्य मार्ग पर शामली बस स्टैंड के सामने स्थित पालिका मार्किट में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली, जिसपर किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल पुलिस बल के साथ में मौके पर पहुंचे। उन्होंने अचेत पड़े व्यक्ति को आसपास मौजूद लोगों की सहायता से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक व्यक्ति की पहचान कस्बे के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी अमित(40) के रूप में हुई है। जो रंग-पुताई का कार्य करता था। मृतक की पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है और उसकी एक बेटी मुस्कान है। पति-पत्नी की मौत के बाद बेटी अनाथ हो गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि पालिका मार्किट में मिले व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मस्तिष्क रक्तस्राव से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts