लखीमपुर खीरी हिंसा: मुख्य गवाह व उसके भाई पर तलवार से हमला

Published On

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के चर्चित लमीखमपुर खीरी हिंसा केस में मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह और उसके छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर शनिवार रात तलवार से हमला किया गया। सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सिर में कई टांके आए है।

आशीष मिश्रा पर लगाया आरोप

प्रभजोत का दावा है कि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के सुपुत्र आशीष मिश्रा के करीबियों ने मेरे पर हमला किया है। प्रभजोत ने हमले की शिकायत तिकुनिया थाने में की है। इसमें आशीष मिश्रा का भी नाम लिखाया है।

घटनाक्रम पर एसपी का बयान

उधर, एसपी संजीव सुमन ने कहा कि यह साफ तौर पर दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का केस है। इस घटना का लखीमपुर खीरी केस से कोई लेना देना नहीं है। तिकुनिया थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। घायल का इलाज भी कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts