नेशनल हाइवे से जुड़ी समस्याओं के निवारण हेतु भेजा पत्र

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: बुधवार को निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता संगठन अध्यक्ष शमून उस्मानी के नेतृत्व में कैराना डाकघर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने डाक के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बागपत योजना निदेशक को पत्र भेजा है। पत्र में कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाइवे-709एड़ी पर एम्बुलेंस, शौचालय, प्रमुख चौराहों पर शीतल जल की व्यवस्था, सांकेतिक बोर्ड, ट्रैफिक लाइट, ज़ेबरा क्रॉसिंग, फुट ओवरब्रिज आदि समस्याओं के बारे में जिक्र किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इन समस्याओं के शीघ्र निवारण कराए जाने की मांग की गई है। इस दौरान सुहैल झंडू, फैसल व तालिब आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर टूटा मुसीबतों का पहाड़!

About The Author

Related Posts