Bareilly Tauqeer Raza arrested: बरेली में बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Published On

Bareilly Tauqeer Raza arrested: बरेली। शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में शनिवार को इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष और स्थानीय मौलाना तौकीर रज़ा को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। Bareilly News

तौकीर रज़ा ने हाल ही में “आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद को लेकर धरना देने की घोषणा की थी। पुलिस से अनुमति न मिलने के कारण प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और कुछ लोगों को तत्काल हिरासत में लिया। अब मुख्य आयोजक तौकीर रज़ा को भी गिरफ्त में ले लिया गया है। इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने पोस्टर और बैनर लगाने की परंपरा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस्लाम दिखावे को बढ़ावा नहीं देता और मोहब्बत का असली रूप पैगंबर की शिक्षाओं पर अमल करने में है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पैगंबर मोहम्मद की शिक्षा नमाज़, सादगी और नेक आचरण पर आधारित थी। बैनर और पोस्टर लगाना न केवल दिखावा है, बल्कि बाद में उनके नालियों में जाने से यह अपमानजनक भी प्रतीत होता है। मौलाना शहाबुद्दीन ने बरेली की जनता से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक कानून अपने हाथ में न ले और आपसी सौहार्द ही शहर की पहचान बनी रहनी चाहिए। Bareilly News

About The Author

Related Posts