द्वारका में बदमाशों ने दंपति पर अंधाधुंध गोलियाँ चलाई, पति की मौत

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के द्वारका स्थित अमराही गांव में कुछ लोगों ने एक दंपती पर अंधाधुंध गोलियाँ चलाई जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्वारका जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे द्वारका के सेक्टर 23 के थाने को अमराही गांव में गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर जाँच अधिकारी के पहुँचने पर पता चला कि 6-7 लोगों ने आकर इस दंपति को गोली मारी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस दौरान लड़के को चार गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़की को पाँच गोलियां लगीं और उसे गम्भीर हालत में वेंकेटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान विनय दहिया (23) और लड़की की पहचान किरण दहिया (19) के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के सोनीपत के गोपालपुर गाँव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शुरूआती जाँच में पता चला है कि दोनों ने घर से भागकर एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts