मोदी ने वसुंधरा को दी जन्मदिन की बधाई

Published On

नयी दिल्ली 08 मार्च (एजेंसी)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वसुंधरा राजे सिंधिया को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, “वसुंधरा जी को जन्मदिन की बधाई। वसुंधरा जी ने राजस्थान के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए अच्छा काम किया है। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।” उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म आठ मार्च 1953 में मध्य प्रदेश के ग्वालियार में हुआ था। वह 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रही हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts