मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

Published On

नयी दिल्ली 23 जनवरी (एजेंसी)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “ नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती के मौके पर नमन। वह एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए खुद को समर्पित कर दिया और। हम उनके आदर्शों पर चलने और एक मजबूत भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उल्लेखनीय है कि नेताजी के नाम से प्रसिद्ध सुभाष चंद्र बोेस की आज 122वीं जयंती है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक (वर्तमान में ओडिशा) में एक बंगाली परिवार में हुआ था।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts