दशमेश पब्लिक स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया

दशमेश पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Ramraj News: स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में मदर्स डे बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर सिंह सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण, गीत, कविताओं एवं नाटक के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए मां के त्याग, ममता और समर्पण को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया, जिससे विद्यालय परिसर भावनाओं और उत्साह से भर उठा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर सिम्मी सहोता ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “मां अपने बच्चों को जो कुछ भी जीवन में बनाना चाहती है, बच्चा वही बन जाता है। मां की दुआ कभी खाली नहीं जाती।”

प्रधानाचार्य आमिर खान ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और हमें हमेशा उनके सम्मान एवं सेवा को अपना कर्तव्य समझना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोरा, दीप्ति शर्मा, कोमल राणा, गुरविंदर कौर, गुरजीत कौर, नेहा रानी, हरप्रीत कौर, अमृतपाल कौर, मोनिका, हरविंदर, मनप्रीत, खुशबू, निखिल आर्य, अशोक कुमार, धनवीर सिंह, प्रवेश कुमार, सुशील कुमार, अनिकेत राणा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Ramraj News

About The Author

Related Posts