बिना मान्यता कक्षाएं चलाने पर देवस्थली एकेडमी पर अधिकारियों ने की कार्यवाही

Published On

बीएसए, डीआईओएस के संयुक्त निरीक्षण में मिलीं कई कमियां, 21 तक मांगा स्पष्टीकरण

  • मान्यता थी आठवीं तक, चलती मिली हाईस्कूल तक की क्लासेज

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: विभागीय मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले और बिना मान्यता के उच्च कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सख्त रुख अपना लिया है। आज शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय और जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के संयुक्त निरीक्षण के बाद देवस्थली एकेडमी जयवीर नगर, सिरसागंज पर कार्यवाही की गई है । वहीं उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तथा मान्यता की कॉपी आदि भी मांगी गई है। अधिकारियों को कई अनियमितताएं पाई गईं।

विद्यालय के पास केवल कक्षा 1 से 8 तक की मान्यता है, लेकिन मौके पर कक्षा 9 और 10 की कक्षाएं भी संचालित होती मिलीं। बिना प्रशासनिक अनुमति के कक्षाओं के सेक्शन बढ़ाए गए थे। अभिभावकों को विद्यालय से ही यूनिफार्म और पाठ्यक्रम खरीदने के लिए बाध्य किए जाने की शिकायतें भी मिली। इस बारे में बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय प्रबंधक को आदेश दिया गया है कि वे 21 अप्रैल को शाम 4 बजे तक अपना पक्ष और स्पष्टीकरण साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत करें। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो विद्यालय की मान्यता रद्द की जाएगी। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– खेत में गेहूं निकालते समय थ्रैशर की चपेट में आने से किसान की मौत

About The Author

Related Posts