राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

Published On

मीरापुर। (कोमल प्रजापति) राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के कार्यकर्ताओं द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खेडी सराय की टीम ने मुझेडा सादात की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। Miranpur News

मेजर ध्यानचंद की याद में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा मीरापुर के खतौली रोड स्थित नई बस्ती में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में ग्राम मुझेडा सादात, जानसठ व खेडी सराय की टीमो ने भाग लिया। खेडी सराय की टीम ने मुझेडा सादात की टीम को मात देते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आफताब आलम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त का दिन हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर उनके सम्मान में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। Miranpur News

यह वर्ष 2012 से मनाया जाता आ रहा है। इस दिन स्कूलों कॉलेजों आदि में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होने कहा कि मनुष्य जीवन का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। स्वस्थ जीवन ही मानव जीवन की सफलता है। स्वस्थ रहने के लिए मानव जीवन का सक्रिय होना बहुत जरुरी है। खेल-कूद के माध्यम से शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है। Miranpur News

कार्यक्रम का संचालन डॉ आज़ाद अब्बासी पूर्व ब्लॉक कार्यक्रम आयोजक के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम के कैप्टन आयुष मेंदियान को ट्रॉफी व प्रमाण तथा सभी खिलाडियों लक्की चौधरी, अभिजीत मेहदियान, सागर भटनागर, अंश काम्बोज, प्रत्यक्ष अहलावत, ऋषभ व आयुष शर्मा को नेहरू युवा केन्द्र की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में एनवाईवी मोहित कुमार, डा. रवि, मौसम खान, हाजी इम्तियाज अब्बासी, मोनू, खुर्शीद सभासद आदि मौजूद रहे। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के बीच बिजली के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

About The Author

Related Posts