पाकिस्तान ने जम्मू के राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लघंन

Published On

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लघंन करते हुए अकारण गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि करीब छह बजे पाकिस्तान सेना ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौशेरा सेक्टर में हल्के हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना भी पाकिस्तान की गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts