राहुल ने साझा की कैलास की तस्वीरें

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। कैलास (Kailash) मानसरोवर यात्रा पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दो दिन से कैलास और मानसरोवर की तस्वीरें साझा की हैं और कैलास तथा मानसरोवर के माहौल को निर्मल, निर्द्वंद, सुखद और सकूनभरा बताया है।

श्री गांधी ने वीरवार को को हिमाच्छादित कैलास की तस्वीर भेजी है और कहा कि विशाल कैलास के साए में चलने से सकून मिलता है। उन्होंने ट््वीटर किया ‘इस विशाल पर्वत की छाया में चलना सुखद अनुभूति देता है।

इसके साथ ही उन्होंने कैलास पर्वत शिखर के उत्तरी मुख की तस्वीर भी पोस्ट की है जो डेरापुक शिविर से खींची गई है।

बुधवार को पवित्र मानसरोवर झील की कुछ तस्वीरें भेजी थीं। कांग्रेस अध्यक्ष 31 अगस्त से कैलास मानसरोवर यात्रा पर है और उन्होंने पहली बार कल वहां की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा था कि वहां का माहौल शांत और शीतल है तथा कहीं नफरत नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts