Operation Savera: पुलिस ने 12 लाख की स्मैक पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Operation Savera: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव

चौहान व उनकी टीम ने बुधवार की रात्रि में चेकिंग के दौरान ग्राम जहानपुरा के जंगल में स्थित ट्यूबवेल से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता जावेद उर्फ बिल्लू निवासी मोहल्ला इस्लामनगर कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:– झज्जर पुलिस की गिरफ्त में आने से हुआ 15 लाख की चोरी का पर्दाफाश

About The Author

Related Posts