मलयालम के दो समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक

Published On

अगले 48 घंटे तक प्रसारण पर शुक्रवार को रोक लगा दी | Prohibition on News Channel

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने दिल्ली में हिंसा के बारे में आपत्तिजनक रिपोर्टिंग के लिए दो मलयाली न्यूज चैनलों के प्रसारण पर अगले 48 घंटों तक प्रतिबंध (Prohibition on News Channel)लगा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मलयालम समाचार चैनलों, एशियानेट समाचार और मीडियावन को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा को गलत तरीके से प्रसारित करने के लिए अगले 48 घंटे तक प्रसारण पर शुक्रवार को रोक लगा दी। दोनों चैनलों के प्रसारण पर रोक शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे से प्रभावी हो गया जो आठ मार्च के साढ़े सात बजे तक लागू रहेगा।

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 25 फरवरी को दिल्ली हिंसा के बारे में दिखाई गई थी।
  • खबर के फुटेज का अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया है।
  • मंत्रालय ने संबंधित कानून की विभिन्न धाराओं के तहत यह कार्रवाई की है।
  • मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपने आदेश में कहा कि टेलीविजनों के प्रसारण के सम्बंध में जारी दिशा निदेर्शों का उल्लंघन कर ये खबरें दिखाई गईं।
  • एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल के हमले की बात कही गयी जिससे समाज मे अशांति फैल सकती थी।
  • दोनों चैनलों के प्रसारण पर रोक के कारण दोनों न्यूज चैनल फिलहाल बंद हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts