प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ के प्रधानाध्यापक राकेश सैनी सम्मानित

Published On

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर-प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए राकेश सैनी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ के प्रधानाध्यापक राकेश सैनी को उत्तर-प्रदेश दिवस के अवसर पर शामली में आयोजित हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है।

शनिवार को उत्तर-प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने मुख्यातिथि के तौर पर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगो को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना के प्रधानाध्यापक राकेश सैनी को भी सम्मान प्रदान किया गया। Kairana News

उन्हें यह सम्मान बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। राकेश सैनी के सम्मानित किए जाने से उनके परिजनों, रिश्तेदारों, विद्यालय स्टाफ एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित किये जाने का सिलसिला जारी है। कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाधिकारी शामली अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– हांसी के पास दो बेटियों सहित ट्रेन की चपेट में आई महिला

About The Author

Related Posts