समय के साथ चलते हुए तकनीक का उपयोग सीखें: राकेश सैनी

स्कूल में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम, 21 मई तक चलेगी स्व-गणना प्रक्रिया

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में सोमवार को विभागीय निर्देशानुसार अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अभिभावकों को जनगणना के विषय में जानकारी दी गई। बताया कि फिलहाल मतगणना का प्रथम चरण चल रहा है, जिसमें मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। गणना कर्मचारी घर-घर पहुंचकर जनगणना कार्य को पूरा करेंगे।

इसके अलावा, विगत 07 मई से स्व-गणना का कार्य चल रहा है, जिसे कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर जाकर स्वयं भी बड़ी सरलता से कर सकता है। स्व-गणना एक डिजिटल प्रक्रिया है। यह आगामी 21 मई तक चलेगी। अभिभावकों से आह्वान किया गया कि समय के साथ चलें और तकनीक का उपयोग करना सीखें। तकनीक के ज्ञान के बिना जीवन में तरक्की की संभावना काफी कम है।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts