मेरठ केंट की भाइयों की ब्लाक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

नाम चर्चा में गूंजा राम का नाम

Sarvesh Kumar Picture
Published On

मेरठ (सच कहूँ न्यूज़)। Naamcharcha: एमएसजी थ्री इन वन महा के उपलक्ष्य में आज डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, लखवाया, रोहटा रोड मेरठ पर ब्लाक मेरठ केंट की भाइयों की ब्लाक स्तरीय नाम चर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा का संचालन ब्लाक प्रेमी सेवक रामेन्द्र इंसां द्वारा किया गया, कविराज भाई राकेश इंसां, राजेंद्र इंसां, विमल इंसां, विपिन इंसां, नवीन इंसां, रकम सिंह इंसां, आदि द्वारा पूज्य गुरु जी द्वारा रचित ग्रंथों में से प्रभु हर घट में रहता जी बाहर किसे देखा नही, अपना कोई नहीं है जी कि अपना सतगुरु प्यारा जी आदि शब्दो के माध्यम से राम नाम का गुणगान किया, इसके बाद साध संगत ने पूज्य गुरु जी के रिकॉर्डडिड अनमोल वचन श्रद्धा के साथ गृहण किये। 

सच्चे नम्र सेवादार सतीश गुप्ता, जुग्मेंद्र इंसां द्वारा तन की सेवा में पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरे स्थान पर ब्लाक मेरठ आने पर सेवादारों को चमचमाती हुई ट्राफी प्रदान की,  ट्राफी पाकर सेवादार गद गद हो उठे एवं प्रण लिया कि हम आगे से ओर भी बढ़ चढ़कर इंसानियत की सेवा में भाग लिया करेंगे, जिससे हमारा ब्लाक अगले वर्ष प्रथमं स्थान पर आ सके।एवं   ब्लाक के सच्ची शिक्षा के जिम्मेदार राकेश इंसान एवं सच कहूं के जिम्मेदार रकम सिंह इंसां द्वारा सच्ची शिक्षा के ड्रा में  निकले इनाम भी विजेताओं को प्रदान किए गए। इनाम पाकर विजेताओं के चेहरे खुशी से दमक उठे। इस अवसर पर   सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य श्री रविन्द्र इंसां, विमल इंसां, कृष्ण कुमार इंसान, विपिन इंसां, रवि इंसां, राकेश इंसां, डी. पी.सिंह , एवं सेवादार भाई राहुल इंसां, ऋषिपाल इंसां, हरवीर इंसां, वेदप्रकाश इंसां, पवन इंसां, सतीश गुप्ता इंसां, महावीर इंसां, जसवंत इंसां आदि मौजूद रहे।

नाम चर्चा के लास्ट में सभी के द्वारा सामुहिक सिमरन किया गया एवं सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Naamcharcha (2)

About The Author

Related Posts