दिल्ली में दरिंदगी: 12 साल के बच्चे के साथ हैवानियत, मौत, मां का रो-रो के हुआ बुरा हाल

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी में 12 वर्ष के लड़के के साथ हैवानियत की गई थी, उसकी 14 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे के साथ तीन नाबालिकों ने सामूहिक दुराचार किया था व उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी। इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवान ने दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया था और बच्चे के बारे में जानकारी शेयर की थी। रिपोर्ट के अनुसार बच्चे की शनिवार सुबह मौत हो गई। यह वारदात 18 सितंबर की है। आरोपियों में एक चचेरा भाई थी था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से आस पास के लोगों में काफी गुस्सा है।

मां बोली आरोपियों को मिले सख्त सजा

मासूम की मां ने सरकार से मांग की है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा हो। जिन लोगों ने हैवानियत की है उनकी पहचान भी कर ली है। बेटे को तड़पता देखकर मां ने कहा कि मुझे तीन दिन बाद बेटे ने बताया जिसके बाद मैंने पुलिस को जानकारी दी।

हमलावरों ने दूधिया को मारी गोलियां व चाकू से किए कई वार

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts