शिखर शिक्षा सदन का वीकेआईटी कॉलेज शूटिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: वीकेआईटी कॉलेज में आयोजित शूटिंग टूर्नामेंट में शिखर शिक्षा सदन स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं अकादमियों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

वीकेआईटी कॉलेज में हुए इस टूर्नामेंट में शिखर शिक्षा सदन के रिहान, जितेश, शौर्य राणा और जसप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं युवराज, वंश, पृथ्वी, अनमोल और मनप्रीत ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। काफिया, हरमन और मानवजीत ने कांस्य पदक प्राप्त किए। Mirapur News

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शिखर शिक्षा सदन ने प्रतिष्ठित “चैंपियन ऑफ चैंपियंस स्कूल ट्रॉफी” भी अपने नाम की।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य श्री पुनीत राजपूत एवं कोच तपेन्द्र सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– निकाह में सादगी और अल्लाह पर भरोसा जरूरी: मौलाना बिलाल हुसैन थानवी

About The Author

Related Posts