CBSE 10th Results: शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

CBSE 10th Results: मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरापुर में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया। Mirapur News

कक्षा 10 में तिथि शर्मा एवं सलोनी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य चौधरी तथा इशिता प्रजापति ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा शौर्य पाराशर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में हादिया ने 90 प्रतिशत, हम्माद ने 89.4 प्रतिशत, पलक ने 87.5 प्रतिशत, अक्षित चौधरी ने 85.8 प्रतिशत, मौ० अफ्फान ने 84.6 प्रतिशत, लक्ष्य अग्रवाल ने 83.6 प्रतिशत, वृन्दा ने 81.6 प्रतिशत तथा सृष्टि ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल रहा। चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, निदेशक राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत, कॉर्डिनेटर दीप्ति व्यास एवं कृति शर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों को भी इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी गई। विद्यालय परिवार ने इस शानदार परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। Mirapur News

About The Author

Related Posts