राम नवमी पर निकली भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा, दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Published On

बुलन्दशहर/स्याना: श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान (Ram Navami) में राम नवमी पर्व पर भगवान श्री राम की शोभा यात्रा निकाली गई। गुरुवार को आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के वरिष्ठ समाजसेवी विकास गुप्ता ने भगवान राम सीता लक्ष्मण के स्वरूपों का पूजन कर किया। जिसके बाद यात्रा नगर के जवाहर गंज स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बुगरासी चौराहा, मेन बाजार, सब्जी मंडी, किरन टाकीज मार्ग, बुलंदशहर बस स्टैंड मार्ग, कोतवाली मार्ग, पुराना छत्ता, सर्राफा बाजार, पट्टी डहर व गढ़ बस स्टैंड आदि मार्गो का भ्रमण किया।

यात्रा के दौरान शिव तांडव, भगवान गणेश, राम-सीता-लक्ष्मण, शिव शंकर, मां दुर्गा, मां काली, राधा कृष्ण व हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं भगवान श्री राम की शोभा यात्रा के दौरान नगर के दर्जनों स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष संजय कश्यप, वरिष्ठ समाजसेवी ऋषि पाल चौधरी, संजू पंडित, रामनिवास गुप्ता, उमेश गोयल, सुरेंद्र कश्यप व पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के मध्य नजर शोभा यात्रा के दौरान कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts