ईद-उल-फितर के दिन भी लगा एसआईआर कैंप

Published On

अपीलार्थियों की बाट जोहते रहे ड्यूटी पर तैनात अधिकारी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ईद-उल-फितर के अवसर पर जहां पूरे मुल्क में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईद-उल-फितर त्योहार पूरे जोश व अकीदत के साथ मनाया, वहीं कैराना में तहसील प्रशासन के निर्देश पर एसआईआर कैंप का आयोजन किए जाने से स्थानीय लोगों में हैरत और नाराज़गी देखने को मिली। बीडीओ कैराना बृजेश कुमार कैंप में पहुंचे और नो मैपिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई की, लेकिन ईद के चलते अपीलार्थियों की मौजूदगी बेहद कम रही। कैंप में सिर्फ गिने-चुने लोग ही पहुंचे, जबकि ज्यादातर लोग ईद की खुशियों में मशगूल रहे। Kairana News

खास बात यह रही कि कैंप में तैनात बीएलओ बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते है, जो ईद के दिन भी ड्यूटी निभाने के कारण मायूस और थके हुए नज़र आए। जिस इलाके में कैंप लगाया गया, वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जहां ईदगाह में नमाज़-ए-ईद के बाद भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ईद के दिन कैंप लगाए जाने को नामुनासिब बताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ लोगों की भागीदारी प्रभावित हुई, बल्कि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी त्योहार की खुशियों से महरूम रहना पड़ा। कैंप में बीडीओ बृजेश कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, बीएलओ शहजाद खान, आरिफ हसन, आरिफ अली, असलम अंसारी और मीनू आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार

About The Author

Related Posts