द न्यू हाइट्स एकेडमी में कौशल विकास प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित
द न्यू हाइट्स एकेडमी में स्किल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का आयोजन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: मंगलवार को कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाईट्स एकेडमी में भारत सरकार के मंत्रालय कौशल विकास एवं उद्यमिता के अंतर्गत संचालित कौशल विकास प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिससे वह भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावसायिक दक्षता तथा आधुनिक शिक्षा के साथ कौशल विकास को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक शिक्षा से भी सशक्त बनाना है, ताकि वह आने वाले समय की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के अंदर नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं आत्मविश्वास का संचार किया। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ दिखाई दे रहा था।
विद्यालय परिवार को विश्वास है कि यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी तथा उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा वह भारत सरकार के मंत्रालय कौशल विकास एवं उद्यमिता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिसने युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा एवं बेहतर अवसर प्रदान करने हेतु इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की। साथ ही, विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा शामली के जिला उपाध्यक्ष सूर्यांश कुमार व संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।

About The Author