बागपत में कलियुगी पुत्र ने की मां की गला घोंटकर हत्या

Published On

बागपत (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत नगर में गुरुवार सुबह एक कलियुगी पुत्र ने अपनी मां की बेल्ट से गला घौटकर निर्मम हत्या कर दी। प्रभारी उपाधीक्षक युवराज सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि बड़ौत नगर की आवास विकास कालोनी में एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी की पत्नी मुनेश की अपने बेटे रजत से कुछ कहासुनी हो गई। इस पर बेटे रजत ने अपनी माँ का बेल्ट से गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र रजत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी था और नशे की हालत में ही उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts