शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने देखा चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। कस्बे के शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखा। भारत का चंद्रयान एक और चंद्रयान दो पहले भी चांद के साउथ पोल पर क्रैश लैंडिंग कर चुका था। इतने संघर्षों के बाद आज भारत के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है कि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करने में सफल रहा। इस ऐतिहासिक पल को जिस पर पूरे विश्व की नजर टिकी थी विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने एक साथ बड़े उत्साह के साथ देखा। Miranpur News

जब हमारे वैज्ञानिकों ने दूरदर्शन पर यह घोषणा की कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर चुका है। उसी क्षण विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गईl विद्यालय में इस खुशी के पल के लिए सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। विद्यालय के अध्यक्ष सुशील शर्मा एवं निदेशक राजेश शर्मा ने गुब्बारों का एक गुच्छा देशवासियों को बधाई देते हुए हवा में उड़ाया और बच्चों को संदेश दिया कि आपको भी पढ़ लिखकर इसी तरह देश के विकास में सहयोग करना है। Miranpur News

प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है।आप सभी को भी आने वाले समय में देश को नित नई ऊंचाईयों पर पहुँचाने में अपना सहयोग करना है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि हमें असफलताओं से अनुभव प्राप्त करना चाहिए और असफलताओं से निराश न होकर हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते रहना चाहिए। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– ‘अब डाक के जरिए होगी बहनों द्वारा भाई की रक्षा’

About The Author

Related Posts