थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार अर्जुन चौहान व सीओ हेमंत कुमार ने जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित पांच शिकायती-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार अर्जुन चौहान ने की। इस दौरान जमीनी विवाद आदि मामलों से सम्बंधित पांच शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को यथाशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। Kairana News

इस दौरान सीओ हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अरुण कुमार, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी, दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र त्यागी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई विनोद राघव, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान, एसआई अनिरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– होलिका दहन 2026: तिथि को लेकर क्यों है भ्रम?

About The Author

Related Posts