मोदी को दुल्हन बताने पर घिरे सिद्धू

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ‘नई दुल्हन’ से करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत  सिद्धू के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इससे उनकी स्त्री विरोधी मानसिकता का पता लगता है। श्रीमती शर्मा ने शनिवार को एक ट्वीट कर कहा कि वह महिलाओं को केवल रोटी बनाने वाली के रूप में ही देखते हैं। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। श्रीमती शर्मा ने कहा, ‘घोर निंदनीय। यह महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाता है। क्या वह समझते हैं कि महिलाएं केवल रोटी बनाने और चूड़ियां खनकाने के लिए ही है? एक ओर भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और सिद्धू उनको केवल अपने स्त्री विरोधी चश्में से देखते हैं।’

क्या है विवाद

कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने इंदौर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मोदी जी उस दुल्हन की तरह है, जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है, ताकि मोहल्ले वालों को यह पह पता चले कि वह काम कर रही है। बस मोदी जी यही कर रहे हैं।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts