किशोरी के अपहरण व छेड़छाड़ के चार आरोपी दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

Published On

चार दिन पूर्व चाकू के बल पर किशोरी का अपहरण करके की गई थी छेड़छाड़ व मारपीट | Kairana News

  • आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, तीन मोबाइल फोन, अवैध हथियार, दो जिंदा व खोखा कारतूस बरामद

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: चाकू के बल पर किशोरी के अपहरण, छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में वांछित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, तीन मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किये है। Kairana News

विगत 26 जून को कस्बे के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली कैराना पर कुछ लोगो के खिलाफ चाकू के बल पर उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण करके ले जाने, छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अभियोग पंजीकृत कराया था। शनिवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे कोतवाली पुलिस को युवती के अपहरण की घटना में शामिल आरोपी के बाइक से पानीपत बाईपास से कण्डेला मार्ग की ओर जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ में बताए गए स्थान पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने आरोपी की घेराबंदी का प्रयास किया। स्वयं को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर फरार होने लगा।

पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, 315 बोर का एक तमंचा, 2 जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान फरमान निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना के रूप में हुई। इसके अलावा, पुलिस ने घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी साहिल, सालिम व अमजद निवासीगण मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– History News: कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे थिएटर को लील लिया, फिर हुआ चमत्कार, जानिये…

About The Author

Related Posts