अलमारी से चोरी हुए जेवरात बरामद, आरोपी दबोचा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने एक दिन पूर्व घर में रखी अलमारी से चोरी हुए जेवरात बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई कानों की एक बाली, नथ व अंगूठी बरामद हुई है। Kairana News

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता जुबैर निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। विदित रहे कि मोहल्ला आलकलां निवासी इमरान ने कोतवाली पर एक दिन पूर्व घर की अलमारी से जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। Kairana News

यह भी पढ़ें:– डीएम, एसएसपी ने मतगणना को लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

About The Author

Related Posts