मारपीट का वांछित आरोपी दबोचा, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: मारपीट करके गम्भीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 24 जुलाई 2024 को उम्मेद अली निवासी ग्राम पावटी कलां ने गांव के ही इसरार के विरुद्ध अपने भाई आसिफ के साथ में मारपीट करके गम्भीर रुप से घायल करने, गाली-गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। Kairana

मंगलवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने युवक को मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल करने के मामले में वांछित चल रहे इसरार निवासी ग्राम पावटी कलां को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। Kairana

यह भी पढ़ें:– खाद के गड्ढों की भूमि पर किये गए अवैध निर्माण को गिराया

About The Author

Related Posts